मुज़फ्फरनगर: करोड़ों की RRU यूनिट चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, पुलिस को देखकर चलाई थी गोली, पुलिस ने पैर में मारी गोली
पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से करोड़ों की RRU यूनिट चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। बुढाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की 20 RRU यूनिट, तमंचे और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।