नगर के बुगरासी बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिला दो वर्षीय बच्चा, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया
Siyana, Bulandshahr | Jun 3, 2026
नगर के बुगरासी बस स्टैंड पर पुलिस को लावारिस हालत में दो वर्षीय बच्चा मिला। वहीं पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद बच्चों के परिजनों की तलाश की। जिसके बाद पुलिस ने सकुशल बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नगर के बुगरासी बस स्टैंड पर एक दो वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तलाश की।