जालौन: मोहल्ला हरीपुरा में बाइक सवार दो युवकों द्वारा फेंके गए विस्फोटक पदार्थ से घर के गेट पर लगी आग, घटना सीसीटीवी में कैद
Jalaun, Jalaun | May 28, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला हरीपुरा का है जहा व्यक्ति के घर के बाहर दो बाइक सवार युवक ने विस्फोटक पदार्थ फेंक दिया, जिससे गेट पर एक धमाका हुआ और आग लग गई, वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बाइक सवारी युवक कैद हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।