नुआंव: गैंरा के समीप नुआंव रामगढ़ पथ पर बकरी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, बाइक सवार एक युवक हुआ घायल
Nuaon, Kaimur | Mar 30, 2025 रविवार की दोपहर गैंरा के समीप नुआंव रामगढ़ पथ पर अचानक रोड पर बकरी के आने से बकरी को बचाने के चक्कर में बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया गया। घायल युवक संगराव मगरांव का रहने वाला अख्तर बताया जाता है।