घोड़ाडोंगरी: दंगल का अखाड़ा, दूर-दूर से पहुंचे नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम, कुश्ती मुकाबले देखने उमड़ी बड़ी संख्या में दर्शक
घोड़ाडोंगरी में इन दिनों दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों और शहरों से पहलवान पहुंचकर अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। दंगल प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अखाड़े में पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।