प्रतापपुर: रेवटी में खाद संकट को लेकर किसानों ने धरना समाप्त किया, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
रेवटी स्थित अनुसूचित जनजाति सेवा सहकारी समिति के सामने गुरुवार दोपहर खाद संकट को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हो गया। प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस शिवभजन सिंह मरावी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन के दौरान समिति में खाद उपलब्ध नहीं ।