भूपालसागर: आकोला में गूंजी देवधनी की जय बगड़ावत गाथा और देवजी की महिमा ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तक बांधे रखे दर्शक ।
हेमंत कुमार खटीक ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि आकोला में मां चामुंडा माता दरबार परिसर में भव्य बगड़ावत खेल का आयोजन किया गया। कैलाश एंड पार्टी ने देव नारायण जी की गाथा और बगड़ावत भाइयों की वीरता का मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आकर्षक झांकियों के साथ कलाकारों ने लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी। आज अल सुबह तक दर्शक म