बरकागाँव: बड़कागांव: बाबूपारा डबल मर्डर का खुलासा, पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, भेजा गया जेल
बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव का चर्चित डबल मर्डर कांड का मामला 3 महीने बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सुलझ गया। बड़कागांव पुलिस के अनुसार दादा - दादी का हत्यारा पोता ही निकला। इस मामले में पोता विक्की कुमार दास उम्र 26 वर्ष (पिता राजन कुमार राम ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या का कारण डायन बिसाही बताया जा रहा है