हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक टोटो बरवां नदी में जा गिरी, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।