सागर नगर: कंपनी में पार्टनर बनकर ₹12.50 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला, राजस्थान फ़रार हुआ आरोपी; मोतीनगर पुलिस ने शुरू की जांच
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कंपनी में पार्टनर बनाकर फरियादी मेहरबान ठाकुर निवासी पथरिया हाट के साथ कोयला के डीलर संतोष कुमार शर्मा निवासी गढोली खुर्द ने 12.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पैसे लेने के बाद आरोपी राजस्थान भाग गया। मामले में फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। जांच करते हुए पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।