शिवपुरी: सिरसौद में रात 11 बजे हुई महाकाली की छोटी आरती, बरसों पुरानी परंपरा निभाई गई
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में नवरात्र की पंचमी पर गुरुवार की रात 11 बजे महाकाली की छोटी आरती की गई। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने शामिल होकर माता की पूजा-अर्चना की। आरती से पहले घी की सामग्री से हवन और छोटे बच्चों की नजर उतारने की परंपरा निभाई गई। गांव में नवरात्र के दौरान 10 से 15 स्थानों पर जवारों के पंडाल सजाए जाते हैं। ग्रामीण नौ दिनों तक जवार