कलान: रामपुर ढकाडाड़ी पुल निर्माण में तेजी, विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने एक माह में चालू करने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के रामपुर ढकाडा ड़ी में निर्माणाधीन पुल का विधायक हरि प्रकाश वर्मा निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा कर एक माह के भीतर इसे चालू कराया जाए, ताकि आगामी बरसात से पहले आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके