शिवपुरी नगर: डॉ. प्रभान लोधी हत्याकांड के बाद भयावन में दहशत, पीड़ित लोधी परिवार बोला- चंदा डकैत का भाई नीरज पाल पर आरोप
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के भयावन गांव में डॉ. प्रभान लोधी हत्याकांड के बाद पीड़ित लोधी परिवार और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष के कृपा राम लोधी ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि हत्याकांड के कुछ फरार आरोपियों से जुड़े लोग रात के समय गांव में हथियार लेकर घूम रहे है।