ठेठईटांगर: प्रखंड कार्यालय में स्कूल रूआर कार्यक्रम की हुई शुरुआत, बच्चों को स्कूल से जोड़ने को लेकर हुई चर्चा
ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में 20 जुलाई को 12 बजे कार्यक्रम आयोजित कर, स्कूल रुआर कार्यक्रम की अभियान के तौर पर शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद सदस्य अजय एक्का और प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने सभी मुखिया और जनप्रतिनिधि को भी इस अभियान में सहयोग करते हुए, शिक्षा से वंचित बच्चों का नामांकन स्कूल में करने की अपील की है।