ठेठईटांगर: बरवाडीह में मनाया गया 75वां वन महोत्सव, कोलेबिरा विधायक हुए शामिल
कोलेबिरा वन प्रमंडल के द्वारा 19 जुलाई को 11 बजे 75 वा वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी शामिल हुए। विधायक ने जंगल और पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए, सभी लोगों से पेड़ लगाने और पेड़ का संरक्षण करने की बात कही। विधायक ने कहा हम आज एक पेड़ लगाएंगे, तभी हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिलेगी।