सावर: सरकार के आदेश बेअसर, विशेष ग्राम सभा के दिन जूनिया पंचायत भवन पर लटका मिला ताला, अधिकारी नदारद
Sawar, Ajmer | Jun 29, 2026 सरकार की ओर से सोमवार 29 जून को विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश थे,लेकिन जूनिया ग्राम पंचायत में हालात उलट नजर आए।यहा सोमवार दोपहर 2 बजे तक भी पंचायत भवन पर ताला लटका मिला,अधिकारी नदारद रहे,ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्राम सभा में हिस्सा लेने के लिए ग्रामीण सुबह से ही पंचायत भवन पहुंच गए थे।लेकिन गेट पर ताला लटका मिला।