रामपुर: गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ग्राम शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Rampur, Rampur | Jul 17, 2025 पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर का दो दिवसीय दौरा संपन्न किया और गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे, नकवी ने अपने शंकरपुर स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।