Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को खत्म किए जाने के विरोध में आज #ओबीसी #महासभा द्वारा #मुरैना बन्द #आज_mp_बंद_है

99.3k views | Morena Nagar, Morena | May 21, 2022

MORE NEWS

खाद संकट पर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला जलाने पर पुलिस से झड़प

मुरैना: खाद की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पुरानी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जलता पुतला छीनकर आग बुझा दी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खाद की कमी से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।

#मुरैना #morena #कांग्रेस #खाद #समस्या #किसान

खाद संकट पर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला जलाने पर पुलिस से झड़प मुरैना: खाद की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पुरानी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जलता पुतला छीनकर आग बुझा दी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खाद की कमी से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। #मुरैना #morena #कांग्रेस #खाद #समस्या #किसान

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

नशे से दूरी है ज़रूरी - एसपी धर्मराज मीना 

#मुरैना #morena #नशा #पुलिस

नशे से दूरी है ज़रूरी - एसपी धर्मराज मीना #मुरैना #morena #नशा #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

10 साल बाद खुली श्री बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी, निकले ₹30,639 और मन्नतों से भरी पर्चियां

मुरैना। श्री बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी करीब 10 साल बाद खोली गई। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार योगेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने दान पेटी खोली। करीब ढाई घंटे चली गिनती में ₹30,639 नकद मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मन्नतों की पर्चियां और कुछ जले-कटे पुराने नोट भी निकले। गिनती पूरी होने के बाद पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई। मंदिर के पूजारी विकास शर्मा ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2016-17 में तत्कालीन एसडीएम प्रदीप तोमर की मौजूदगी में दान पेटी खोली गई थी।

#मुरैना #morena #मंदिर #चढ़ावा

10 साल बाद खुली श्री बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी, निकले ₹30,639 और मन्नतों से भरी पर्चियां मुरैना। श्री बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी करीब 10 साल बाद खोली गई। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार योगेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने दान पेटी खोली। करीब ढाई घंटे चली गिनती में ₹30,639 नकद मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मन्नतों की पर्चियां और कुछ जले-कटे पुराने नोट भी निकले। गिनती पूरी होने के बाद पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई। मंदिर के पूजारी विकास शर्मा ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2016-17 में तत्कालीन एसडीएम प्रदीप तोमर की मौजूदगी में दान पेटी खोली गई थी। #मुरैना #morena #मंदिर #चढ़ावा

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषिमंत्री का पुतला, पुलिस के साथ हुई खींच-तान👇
किसान विरोधी ई-टोकन व्यवस्था, समय पर नहर का पानी एवं 100 प्रतिशत मूंग खरीदी के विरोध में किसान कांग्रेस ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शन।
मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में मुरैना जिले के विभिन्न ब्लॉकों—रामपुर, जौरा, कैलारस, अंबाह, पोरसा सहित अन्य स्थानों पर किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के हित में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय मुरैना स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में  किसान कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष इरसाद इकबाल शाह द्वारा किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई, लेकिन किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन किया।
इस अवसर पर मुरैना युवक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, अनुसूचित जाति शहर जिला अध्यक्ष रमेश अर्गल, रामस्वरूप कामर, धर्मेंद्र गुर्जर प्रेम कुमार बंसल, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष इरसाद इकबाल शाह, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश घनघोरिया, युवक विधानसभा अध्यक्ष प्रवेंद्र गुर्जर, नरेश कारखुर, किसान कांग्रेस आई.टी सैल अध्यक्ष नितिन नारोलिया, मंडल अध्यक्ष शिव सिंह खटीक, मोनू खटीक, हामिद खान, जगभान रामपुरे उर्फ भानु प्रताप, नितिन ठगेले, लोकेंद्र माहौर, सौरभ माहौर, मंगल खटीक, शैलेन्द्र रामपुरे, अरुण मावई सहित किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषिमंत्री का पुतला, पुलिस के साथ हुई खींच-तान👇 किसान विरोधी ई-टोकन व्यवस्था, समय पर नहर का पानी एवं 100 प्रतिशत मूंग खरीदी के विरोध में किसान कांग्रेस ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शन। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में मुरैना जिले के विभिन्न ब्लॉकों—रामपुर, जौरा, कैलारस, अंबाह, पोरसा सहित अन्य स्थानों पर किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के हित में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय मुरैना स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में किसान कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष इरसाद इकबाल शाह द्वारा किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई, लेकिन किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर मुरैना युवक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, अनुसूचित जाति शहर जिला अध्यक्ष रमेश अर्गल, रामस्वरूप कामर, धर्मेंद्र गुर्जर प्रेम कुमार बंसल, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष इरसाद इकबाल शाह, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश घनघोरिया, युवक विधानसभा अध्यक्ष प्रवेंद्र गुर्जर, नरेश कारखुर, किसान कांग्रेस आई.टी सैल अध्यक्ष नितिन नारोलिया, मंडल अध्यक्ष शिव सिंह खटीक, मोनू खटीक, हामिद खान, जगभान रामपुरे उर्फ भानु प्रताप, नितिन ठगेले, लोकेंद्र माहौर, सौरभ माहौर, मंगल खटीक, शैलेन्द्र रामपुरे, अरुण मावई सहित किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

जौरा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी।

जौरा। किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।
मौके पर तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जौरा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी। जौरा। किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। मौके पर तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को खत्म किए जाने के विरोध में आज #ओबीसी #महासभा द्वारा #मुरैना बन्द #आज_mp_बंद_है - Morena Nagar News