अंबिकापुर: दरिमा थाना अंतर्गत घुंनघुट्टा डेम क्षेत्र में लिबरा वॉटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत, घटना के बाद मचा हड़कंप
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार शहर से लगे घुंघटा डेम क्षेत्र स्थित लिब्रा वॉटर फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में लोग शहर के आसपास मौजूद जल स्रोतों और पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।