गुना के चाचौड़ा ब्लॉक के चाचौड़ा और कुंभराज में साथिया किशोर और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। 11 दिसंबर को जनसंपर्क विभाग से जारी प्रेस नोट में बताया, प्रत्येक आशा कार्यकर्ता द्वारा दो साथियों का चयन किया जा रहा है जिसमें एक मेल और एक फीमेल होगा। जिनकी ट्रेनिंग के बाद अपनी टोली के किशोर और किशोरियों को किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे।