टिहरी: नई टिहरी में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठान सील
नई टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। एक स्टोर में अनियमितता मिलने पर दुकान सील कर दी गई, अन्य स्टोर्स को मानकों के अनुसार दवाओं के भंडारण और एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए।