दौसा: दौसा में 17 माह से फरार पॉक्सो व गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी
Dausa, Dausa | Sep 30, 2026 दौसा पुलिस ने पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी जावेद को 17 माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम था। हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में छुपा आरोपी पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण से ट्रैक कर पकड़ा। जांच जारी है।