गोरखपुर: जेल में बंद सपा नेता अरविंद उपेंद्र शुक्ला से सपा सांसद ने की मुलाकात, कहा- विपक्ष पर फर्जी मुकदमे लगाकर भेजा जा रहा जेल
जिला कारागार में बंद समाजवादी नेता अरविंद उपेंद्र शुक्ला से मुलाकात के बाद सांसद ने दावा किया कि उन्हें हिरासत के दौरान एक थाने से दूसरे थाने और एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में लगातार ले जाया गया,जिससे उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि यह उनके जीवन का अंतिम दिन हो सकता है।उन्होंने कहा कि मुसलमानों के बाद सबसे अधिक एनकाउंटर यदि किसी समुदाय का हुआ,तो ब्राह्मण समाज का हुआ