उज्जैन शहर: वसंत विहार होम्योपैथी औषधालय में विश्व होम्योपैथी दिवस एवं महात्मा सैमुअल हैनिमन जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को विश्व होम्योपैथी दिवस एवं महात्मा सैमुअल हैनिमन जयंती के अवसर पर शासकीय होम्योपैथी औषधालय, वसंत विहार, उज्जैन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महापौर मुकेश टटवाल ने सहभागिता कर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व और जनस्वास्थ्य में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पद्धति सुरक्षित, किफायती और प्रभावी उपचार प्रदान करती