बरहट: सुदूर गांवों के विकास को लेकर प्रशासन सक्रिय, पदाधिकारी ने गुरमाहा-चोरमारा का किया सघन दौरा
Barhat, Jamui | May 17, 2026 बरहट प्रखंड के सुदूर एवं पूर्व नक्सल प्रभावित गांव गुरमाहा और चोरमारा में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को सघन दौरा कर विकास योजनाओं के लिए जमीनी हकीकत का जायजा लिया। DM श्री नवीन के निर्देश पर अधिकारियों ने शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं का निरीक्षण किया। यह जानकारी संवंधित पदाधिकारी ने 6 बजे दी।