इंदौर: टमाटर के गिरते दामों पर पीसीसी अध्यक्ष ने उठाया सवाल, किसानों को उचित दाम दिलाने की मांग की
Indore, Indore | Apr 25, 2025 इंदौर में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टमाटर के गिरते दामों को लेकर मंडियों में किसानों की बदहाली पर चिंता जताई है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम बढ़ते हैं, तब हर ओर हाहाकार मचता है, लेकिन अब जब किसान औने-पौने दाम पर टमाटर बेचने को मजबूर है, तब कोई भी उनकी पीड़ा की बात नहीं कर रहा। जबकि सरकारी को ध्यान देना चाहिए।