इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, दोनों होटल में करते थे काम
Indore, Indore | Apr 25, 2025 इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वो होटल में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान होटल सोलारिस में काम करने के दौरान संदीप दांगी से हुई थी। जिसमें संदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसमें पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है।