इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने गांजा बेचने वाले कुख्यात बदमाश को पकड़ा, बदमाश पर पहले से 36 मामले दर्ज हैं
Indore, Indore | Apr 25, 2025 इंदौर के भंवरकुआं पुलिस ने कमिश्नर के वारंट पर एक कुख्यात बदमाश बबलू पंचर को पकड़ा है। बदमाश गांजा बेचने के मामले में कुख्यात है और उस पर 36 मामले अलग अलग थानों में दर्ज है। जिसमें थाना प्रभारी ने बताया कि जमानत पर होने के बाद भी बदमाश लगातार सक्रिय था जिसके बाद इसे पकड़ा है। जिसमें बदमाश को अब अगले 6 महीने भोपाल जेल में रखा जाएगा।