जसीडीह के खोरीपानन के समीप ट्रैक्टर ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है ।इस संबंध में घायल पुनासी गांव निवासी दोमुह तुरी के परिजन कृष्णा तुरी ने शनिवार के सुबह 10:00 बजे बताया कि सभी लोग शुक्रवार के दिन रात्रि को शादी समारोह से घर वापस जा रहे थे उसी क्रम में ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर हो गई।