आज़मनगर: आजमनगर: खरसौता में भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खरसौता में सोमवार को शाम चार बजे भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक निशा सिंह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज नेता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने बताया कि एनडीए सरकार के 11 साल पूरा होने की खुशी में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया ।