बरेली: 5 साल से चल रहे केस में वारंटी को दबोचा, सीबीगंज पुलिस की सटीक कार्रवाई, कोर्ट में किया पेश
बरेली में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीबीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सीबीगंज पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ग्राम नदौसी निवासी 41 वर्षीय महेंद्र पुत्र शियाराम को गिरफ्तार किया गया।