शामली: शामली जिले के 5 थानों की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 17 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 18, 2026 सोमवार की शाम 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि एसपी के आदेश पर जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें थाना कैराना, आदर्श मंडी, थानाभवन, झिंझाना व शामली कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर कोर्ट से वांछित चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।