बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में कमलेश मेहता बने विधायक प्रतिनिधि, जनसमस्याओं के समाधान को मिलेगा बल
श्री बंसीधर नगर के क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने श्री बंशीधर नगर पंचायत के लिए कमलेश मेहता को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। कमलेश मेहता, पुरनानगर निवासी हैं और अब वे नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेकर क्षेत्र की जन समस्याओं को उठाएंगे। विधायक ने रविवार की दोपहर करीब 12बजे बताया कि यह मनोनयन क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के त्वरित