कोल: जवाँ में ट्रक ने बाइक सवार माँ-बेटी और भाई को रौंदा, बहन की मौत, माँ और भाई JNMC में घायल होकर एडमिट
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके में एक ट्रक ने बस को ओवरटेक करते वक्त, बाइक सवार मां-बेटी और भाई तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में करीब 20 वर्षीय आफरीन बहन की मौत हो गई। जबकि मां के दोनों पैर ट्रक के नीचे आकर कुचल गए और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक आफरीन के भाई अशरफ ने बताया है कि वह क्वार्सी इलाके के मैरिज रोड क्षेत्र में रहते हैं।