जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे मिली समरानिया मंडल क्षेत्र में बजट प्रसारण को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुनते नजर आए। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और घोषणाओं पर चर्चा भी की गई। कार्यकर्ताओं ने बजट को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।