पूरनपुर: मुजफ्फरनगर में कुत्ते के काटने के बाद ग्रामीण की हालत बिगड़ी, बरेली में इलाज जारी
पूरनपुर, तहसील क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी हरद्वारी सिंह (पुत्र शेरसिंह) को लगभग पंद्रह दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उन्होंने एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। ढाबे पर काम करने वाले हरद्वारी की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनमें कुत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। परिजनों ने घबराकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।