गुमला: NH पर भटककर पहुंचा 8 वर्षीय रोहित, ग्रामीणों की सतर्कता से परिवार को सुरक्षित मिला
Gumla, Gumla | Apr 30, 2026 मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों के प्रयास से एक 8 वर्षीय बच्चा सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गया। मुरकुंडा पंचायत के ग्राम कुटवां निवासी बंधु एक्का और ज्योति एक्का का पुत्र रोहित एक्का को ग्राम अंबेरा डीह निवासी धरम सिंह ने भटकते हुए NH सड़क पर पालकोट की ओर जाते देखा। संदेह होने पर धरम सिंह ने बच्चे को रोककर पूछताछ की।