कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला का सड़क पर संदिग्ध हालत में लहूलुहान शव मिला, शव की शिनाख्त का प्रयास जारी
रविवार सुबह 8:00 बजे चकेरी थाना क्षेत्र में हरजिंदर नगर चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, और घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ था। स्थानीय निवासी ने बताया कि शनिवार को महिला नशे में देखी गई थी।