दनकौर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
थाना दनकौर पुलिस की चेकिंग के दौरान सेक्टर-18 पार्क के पास संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसकी पहचान मेहताब पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम दौला रजपुरा, थाना दनकौर के रूप में हुई।
घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, इंजेक्शन, सिरिंज, चापड़, छुरी, रस्से व कट्टे बरामद किए गए। इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौकशी के मामले में भी वांछित था। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।