बरेली: कार ने बछड़े को कुचला, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी चालक पर दर्ज हुआ केस
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में 30 मार्च की शाम सड़क किनारे बैठे बछड़े को एक कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हो गई। चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया। सूचना मिलते ही आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।