नौतनवा: ग्राम पंचायत गनेशपुर (ब) टोला सगरहवां में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल व एक भैंस की मौत
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर (ब) टोला सगरहवां में बुधवार की दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और पशुपालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बिजली गिरने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।