मिर्ज़ापुर: बरकछाखुर्द गांव निवासी पीड़ित ने सरकारी पशु चिकित्सालय पर लगाया उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कोतवाली देहात के बरकछा खुर्द गांव निवासी पीड़ित राम किशुन ने जिला कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि मेरी पुश्तैनी जमीन है जिस पर हम लोग बाबा आजा के जमाने से बसे आ रहे हैं और हमारे बगल में सरकारी पशु चिकित्सालय बनाया जा रहा है जो कि मेरी भी जमीन को उसमें जबरदस्ती लिया जा रहा है डीएम से न्याय की गुहार लगाने आए हैं