झाबुआ: झाबुआ में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने नवनिर्मित पुस्तकालय का किया निरीक्षण
Jhabua, Jhabua | Nov 20, 2025 गुरुवार को शाम 4 बजे झाबुआ के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिला स्तर पर नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. शाह ने लाइब्रेरी की आकर्षक बनावट एवं सुव्यवस्थित संरचना देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कलेक्टर नेहा मीना द्वारा लाइब्रेरी के निर्माण एवं व्यवस्थापन में किए गए प्रयासों की सराहना की।