शिकोहाबाद: भक्ति के रंग में रंगे नन्हे 'हनुमान', नगर के आईडियल सुपर किड्स में गूँजे जयकारे
आईडियल सुपर किड्स स्कूल में गुरुवार दोपहर 12 बजे हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हनुमान जी की वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और 'जय श्री राम' के जयकारे लगाए। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. देश दीपक पोरवाल ने बच्चों को हनुमान जी के चरित्र से अनुशासन और सेवा की सीख लेने के लिए प्रेरित किया।