औरैया: राजस्व अधिवक्ताओं का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, 1 जून से भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व अधिवक्ता संघ औरैया का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रही, जबकि क्रमिक अनशन भी पूरे जोश और मजबूती के साथ चलता रहा। आंदोलन को अब किसानों और जनसंगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद्र दुबे, विमल तिवारी, सत्येंद्र अवस्थी,