फिरोज़ाबाद: फरिहा थाना क्षेत्र के चौराहे के पास दारोगा ने आइसक्रीम ठेले वाले को पीटा, CCTV वीडियो हुआ वायरल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के चौराहे पर दारोगा द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है थाना फरिहा मे तैनात दारोगा प्रेम शंकर ने गस्त के दौरान आइसक्रीम ठेल वाले योगेंद्र के साथ जमकर मारपीट की है। घटना के पीछे ठेल साइड मे खड़ी करने को लेकर बताई जा रही है। वही घटना का 9 सेकेण्ड cctv वीडियो शोसल मीडिआ जमकर वायरल हो रहा है।