कोडरमा: झुमरीतिलैया के आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में तीन दिवसीय समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
झुमरीतिलैया स्थित आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में तीन दिवसीय समर कैंप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मंगलवार को 9 बजे से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को योगाभ्यास, कम दूरी की दौड़, बोरा दौड़, पेंटिंग एवं अन्य इनडोर गेम्स में भाग लेने का अवसर मिला।