लातेहार: सात अंचलों के हाल सर्वे में भारी गड़बड़ी, सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : भाजपा
लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व में उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात कर जिले के सातों अंचलों में हुए हाल सर्वे की त्रुटियों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बालूमाथ, बरवाडीह, महुआडांड़, चंदवा, मनिका, गारू और लातेहार अंचल में राजस्व अभिलेखों में पाई गई गंभीर गलतियों को शीघ्र सुधारने की मांग