ब्यावरा: जिला युवक कांग्रेस ने ब्यावरा शहर में चलाया जन जागरूकता अभियान
जिला युवक कांग्रेस के द्वारा 10 अप्रैल को ब्यावरा शहर में किए जाने वाले नगर पालिका के घेराव को लेकर ब्यावरा शहर के वार्ड क्रमांक 18 में शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अतुल जगताप, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।