महोबा: समदनगर में दाल मिल में भीषण आग, ऑयल टैंक की लपटों से मची दहशत, लाखों का चना जलकर खाक
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 एकता दाल मिल में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने मिल में रखे चने के बोरे और ऑयल टैंक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर दमकल की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।